फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The logo of the Nagar Palika Parishad was unveiled

Lakhimpur Kheri News: नगर पालिका परिषद के प्रतीक चिह्न का हुआ अनावरण

Wed, 04 Sep 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The logo of the Nagar Palika Parishad was unveiled
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने नगर पालिका के आधिकारिक लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल ने कहा कि प्रतीक चिह्न का प्रत्येक संस्थान के लिए विशेष महत्त्व होता है। यह केवल एक प्रतीक ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान भी प्रदर्शित करता है। गोला टूरिज्म ने नगर पालिका परिषद को जो प्रतीक चिह्न प्रदान किया है वह सदैव प्रेरणा का कार्य करेगा। इस लोगो में प्रयोग किए गए प्रतीक चिह्न मछली, त्रिशूल, जल, पहिया व गन्ना हैं।
विज्ञापन

मछली उत्तर प्रदेश शासन को, त्रिशूल श्री गोकर्णनाथ महादेव एवं छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ को, जल सरायन या तीर्थ को, गन्ना क्षेत्र की नकद फसल एवं चीनी उद्योग को, पहिया औद्योगिक क्षेत्र एवं उन्नति व निरंतरता को प्रदर्शित कर रहे हैं। आदर्श वाक्य सेवा अस्माकं धर्म: यानी सेवा हमारा धर्म है। इस लोगो का निर्माण गोला टूरिज्म के निदेशक जनसंपर्क एवं संचालक मिलिंद शुक्ल ने किया है। इस मौके पर गोला टूरिज्म के अध्यक्ष विनायक श्रीवास्तव, शत्रोहन मिश्र, अध्यक्ष, रविंद्र कटियार, प्रेम गुप्ता, अनुज त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed