{"_id":"8b274d5336fd905695f599765d3f5b8b","slug":"the-list-contains-the-names-of-voters-opposed-to-minors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में नाबालिगों के नाम शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में नाबालिगों के नाम शामिल करने का विरोध
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिसके विरोध में शिकायतों का अंबार लग गया है। कुंभी ब्लाक की नवसृजित ग्राम पंचायत मूड़ापासी के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मतदाताओं के डबल नाम और नाबालिगों के नाम शामिल करने का आरोप लगाया। इसके अलावा ईसानगर की ग्राम पंचायत गौरा और धौरहरा ब्लाक के ग्राम चहमलपुर के ग्रामीणों ने मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाते हुए बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कुंभी ब्लाक की नवसृजित ग्राम पंचायत मूड़ापासी के कई ग्रामीण प्रधान कौशल कुमार के नेेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप हैैै कि नवसृजित ग्राम पंचायत मूड़ापासी की कुल आबादी 1026 है, जिसमें मजरा मूड़ापासी की आबादी 545 और धुमराडीह की 481 है। मूड़ापासी में आबादी के सापेक्ष 327 वोटर हैं, जबकि धुमराडीह में 439 वोटर नामावली में दर्ज हैं। इस लिहाज से धुमराडीह की आबादी में 42 नाबालिग बच्चे प्रतीत हो रहे हैैं। ग्रामीण रामगोपाल, माधुरी, अंजलि सिंह, विजय आदि ने आरोप लगाया है कि गांव धुमराडीह निवासी बीएलओ के भाई चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिन्हें फायदा पहुंचाने के लिए नाबालिगों के नाम सूची में शामिल कर दिए गए और विरोधियों के नाम कटवा दिए गए हैं। आरोप है कि धुमराडीह निवासी शिवराज सिंह, कुलदीप सिंह, शीला देवी, रामदेवी, अंजली देवी, रिंकी सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनीता सिंह, संदीप सिंह, सुखपाल सिंह आदि के नाम गलत ढंग से काटे गए। जबकि शीलू सिंह, अर्जुन सिंह, बीनू, नीशू सिंह और हर्षित सिंह के नाम शामिल किए गए हैं, जो नाबालिग हैं।
यहां भी वोटर बने नाबालिग
लखीमपुर खीरी। धौरहरा ब्लाक की ग्राम पंचायत चहमलपुर के अमन कुमार वर्मा ने डीएम से शिकायत कर बीएलओ के खिलाफ नाबालिगों को वोटर बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि समिति अध्यक्ष मोहनलाल का भतीजा राजेश कुमार बीएलओ के पद पर कार्यरत है, जिसने पात्रों को शामिल न करके नाबालिगों को वोटर बना दिया है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में अमन ने दावा किया हैै कि ललित, अरुण, अमित आवंतिका, सुमित, अमन, मनीष, सफीक, प्रकाश आदि नाबालिगों के नाम शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मृतकों के नाम नहीं हटाए
ईसानगर के गांव गौरा के ग्रामीणों ने राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर बीएलओ पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया हैै। आरोप है कि बीएलओ ने करीब 50 नाबालिगों के नाम शामिल कर दिए हैं। 10 साल से बाहर रह रहे करीब 150 वोटरों के नाम काट दिए गए और बीएलओ ने अपने पक्ष के मृतकों के नाम सूची से नहीं हटाए हैं। बुधराम, कैलाश, भगौती, राजेश आदि ने ग्राम पंचायत में दोबारा सर्वे कराने की मांग की है और बीएलओ के खिलाफ जांच कराने की मांग की हैै।
अमेठी में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई
सिकंद्राबाद। मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमेठी में बुधवार को प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। इसमें क्षेत्रीय लेखपाल ज्ञानप्रकाश, बीएलओ सुधीर कुमार मौजूद रहे। लेखपाल ने बताया कि कुछ दावे और आपत्तियां प्राप्त किए गए हैैं, जिनको स्वीकार किया गया है। अमेठी, मड़ेरा और रामपुर के मतदाता मौजूद रहे।