{"_id":"68d82a2afb9a726a3703a257","slug":"the-lintel-of-the-house-collapsed-due-to-damage-to-the-beam-two-people-were-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-156842-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बीम क्षतिग्रस्त होने से मकान का लिंटर गिरा, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बीम क्षतिग्रस्त होने से मकान का लिंटर गिरा, दो लोग घायल
Sun, 28 Sep 2025 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
मझगईं के गंगाबेहड़ रामपुर में बीम गिरने के बाद पड़ा मलबा। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के गंगाबेहड़ के मजरा रामपुर में शुक्रवार रात उत्तम कुमार मौर्य के मकान में अचानक बरामदे का लिंटर ढह जाने से सो रहे लोगों पर मलबा आकर गिरा। घटना रात करीब दो बजे के आसपास की बताई जा रही है।
तेज आवाज से आसपास के लोग भी जाग गए और मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से बचाव कार्य शुरू किया। बरामदे में चारपाई पर सो रहीं मिश्रीलाल की पुत्री सावित्री देवी पर बीम गिर जाने से वह घायल हो गई, जबकि दूसरी तरफ सो रहे अनूप कुमार समेत अन्य लोग चोटिल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को निकाला गया।
गंभीर रूप से घायल अनूप कुमार व सावित्री देवी को इलाज के लिए एंबुलेंस से निघासन सीएचसी भिजवाया गया। घर के अंदर सो रहे अन्य परिजन पार्वती देवी, तीर्थराम, जयंती देवी, हीरा देवी, सोनू, मोनू, रामलली, नीरज, शिवानी, धीरज, विमल, दीपचंद, पंकज व सिमरन आदि लोग बाल-बल बच गए।
विज्ञापन
लिंटर का बीम गिरने से मकान का एक हिस्सा लटक गया है। पूरा ढांचा न गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक कुमार राठौर ने मौका मुआयना किया है। गांव वालों ने परिवार को सहायता दिलाने की मांग की है।