फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The leopard took away the goat after entering the house

घर में घुसकर बकरी उठा ले गया तेंदुआ

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
The leopard took away the goat after entering the house
The leopard took away the goat after entering the house
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज अंतर्गत रविवार रात जंगल से निकला एक तेंदुआ सिद्धनपुर गांव के एक घर में घुसकर पालतू बकरी को उठा ले गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। वहीं आबादी में तेंदुए के आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

सिद्धनपुर गांव में रविवार की रात जंगल से निकला एक तेंदुआ गांव निवासी पूरन लाल के घर में घुस गया। घर में बंधी उसकी पालतू बकरी को जबड़े में दबाकर गन्ने के खेत में गुम हो गया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिजन जब नींद से जागे तो घर में बंधी बकरी उन्हें नहीं दिखाई दी। टार्च की रोशनी जलाने पर घर के अंदर तेंदुए के पगचिन्ह देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने पूरनलाल के घर के अंदर और आसपास पगचिन्ह मिलने पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। उधर रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि सिद्धनपुर गांव में पूरन लाल के घर में बंधी बकरी को तेंदुए के बकरी उठा ले जाने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम गठित कर तेंदुए की निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed