फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The leopard took away the dog sitting near the villager

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीण के पास बैठे कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ

Mon, 04 Aug 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The leopard took away the dog sitting near the villager
मझगईं के बेला में चारपाई दिखाता ग्रामीण, इसी चारपाई के पास से कुत्ते को ले गया था बाघ। संवाद
मझगईं। बेला कलां में रविवार रात गोकर्ण बहादुर सिंह के घर पर तेंदुआ घुस गया। उनकी चारपाई के पास से कुर्सी पर बैठे कुत्ते को वह खींच ले गया। उसे पास के गन्ने में खेत में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, तेंदुए ने गोकर्ण को नुकसान नहीं पहुंचाया। करीब दो घंटे बाद दूसरे कुत्ते को उठाने के चक्कर में तेंदुआ फिर आया, लेकिन गोकर्ण ने परिजन के साथ भाला लेकर तेंदुए को दौड़ा लिया। वन विभाग को मामले की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दो बार एक घर में तेंदुए के घुसने से ग्रामीण के साथ ही आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे पूर्व भी बेला कलां में दो दिन से बराबर तेंदुआ और बाघ दिखाई दे रहा है। गोकर्ण बहादुर ने बताया कि उन्होंने दो अच्छी नस्लों के कुत्ते लखनऊ से लाकर पाले थे। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। फिर भी मौके पर जाकर मौका मुआयना किया जाएगा।
विज्ञापन


00000000

बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला

मझगईं। क्षेत्र के भगवंतनगर के मटेहिया निवासी गैठू पुत्र गौरीशंकर मवेशियों को चराने गया था। शाम को लौटते समय खेत में छिपे बैठे बाघ ने अचानक से एक बछड़े पर पीछे से हमला कर दिया और उसे खेत में खींच ले गया। इससे गैठू काफी भयभीत हो गया और वहां से भाग गया। उधर बाघ ने बछड़े को खेत में ले जाकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने के बाद एकत्र हुए ग्रामीणों के शोर-शराबे को सुनकर बाघ डरकर बछड़े के अधखाए शव को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले बंदरिया वन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन वहां के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। मझगईं रेंज को भी सूचित किया, जिसके बाद वनरक्षक मौके पर पहुंचे थे और जायजा लिया था। रेंजर ने फिलहाल बछड़े के शव को दफनाकर गश्त बढ़ा दी गई है। रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशु को दफन कराने के साथ ही गश्त बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed