फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The legislator did not considered employees of Dudhwa

विधायक की भी नहीं चली नहीं माने दुधवा के कर्मचारी

Tue, 01 Mar 2016 07:49 PM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 01 Mar 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
The legislator did not considered employees of Dudhwa
दुधवा नेशनल पार्क के कर्मियों के बीच मंगलवार को विधायक रोमी साहनी पहुंचे और उनके दुख सुख में हमेशा साथ रहने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कर्मियों से कहा कि वह चाहते हैं कि हड़ताल खत्म हो और पर्यटन शुरू हो सके ताकि दूरदराज से लोग आकर यहां के अलौकिक वातावरण का आनंद ले सकें लेकिन कर्मियों ने उनकी बात नहीं मानी और आंदोलन जारी रखा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दुधवा के कर्मी हड़ताल पर हैं और इससे पार्क का पर्यटन ठप हो चुका है। करीब एक माह से यही हालात हैं और कर्मी दुधवा मुख्यालय पर रोजाना धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी उनके बीच पहुंचे। उन्होंने कर्मियों से कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं उनकी दिक्कतों को दूर कराने के लिए कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्क का पर्यटन ठप है इससे दूर दराज से आने वाले पर्यटक मायूस हो रहे हैं उनको हड़ताल खत्म कर पर्यटन शुरू करना चाहिए। उन्होंने कर्मियों से काफी देर अलग-अलग वार्ता भी की लेकिन कर्मियों ने बगैर डीएम के हटे हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया। फेडरेशन आफ फारेस्ट के उपाध्यक्ष रामकुमार के मुताबिक अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो लखनऊ में नौ मार्च को एक बड़ी रैली होगी। जिसमें प्रदेश भर के वन कर्मी भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed