फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The idol of the goddess was broken in the Devasthan temple of Baharganj

Lakhimpur Kheri News: बहारगंज के देवस्थान मंदिर में तोड़ी गई देवी प्रतिमा

Mon, 28 Apr 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The idol of the goddess was broken in the Devasthan temple of Baharganj
बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहारगंज के बाहर देवस्थान मंदिर में अराजक तत्वों ने मां दुर्गा की मूर्ति तोड़कर धार्मिक उन्माद भड़काने का प्रयास किया। बता दें कि अभी एक सप्ताह पूर्व बेलवा गांव के बालाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने का मामला ठंडा भी नहीं हो पाया था कि इस घटना ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि सोमवार की सुबह गांव की महिलाएं जब देवस्थान पर मां दुर्गा की पूजा करने पहुंचीं तो मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्ति टूटी देखकर गांव में सूचना दी। इससे लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, नायब तहसीलदार, सर्वेश यादव और सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह सहित गोला, फरधान, मैलानी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मामले को संभालते हुए लोगों का गुस्सा शांत किया गया। प्रधान इसवेंद्र वर्मा की तहरीर पर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित अखिल भारत हिंदू महासभा के डॉ. पीयूष शुक्ला, नीरज मिश्रा एवं ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अभी एक सप्ताह पूर्व बेलवा गांव में इसी तरह मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की तलाश कर कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने विधि-विधान से पूजन कराकर खंडित मूर्ति को विसर्जन के लिए भिजवाया, वहीं ग्रामीणों को मंदिर में नई मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि देवस्थान के नाम करीब चार बीघा जमीन है। इसकी पैमाइश कराकर बाउंड्रीवॉल कराई जाएगी। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र को देवस्थान की पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं।



विसर्जन को ले जाई गईं खंडित मूर्तियों को वापस लाकर फिर किया हंगामा
- हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रभारी निरीक्षक की नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी

गोला गोकर्णनाथ। बहारगंज घटनास्थल पर कुछ अन्य हिंदू संगठनों के पहुंचने पर शांत हुआ मामला एक बार फिर से बिगड़ गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में मामला 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर शांत हुआ।
मामला शांत होने के कुछ देर बाद ही अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद विभाग के अध्यक्ष देव जुनेजा बहारगंज मंदिर पर पहुंचे। विसर्जन के लिए ले जाई गईं खंडित मूर्तियों को वापस लाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और हिंदू संगठनाें के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। नोकझोंक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसिया अंदाज में चेतावनी दी की किसी की गुंडई नहीं चलेगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मौके पर पहुंचे एएसपी प्रकाश कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी एवं एसडीएम ने मामला संभाला। दो घंटे तक हंगामा चलने के बाद एएसपी ने 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर फिर से खंडित मूर्तियों को विसर्जन के लिए भेजा गया। उधर, देव जुनेजा ने चेतावनी दी कि यदि बेलवा और बहारगंज, दोनों घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो शुक्रवार को इसी स्थान पर आंदोलन किया जाएगा।

बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद

बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद

बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद

बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद

बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद

बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद

बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद

बहारगंज गांव में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई देवी मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed