फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " The ideal way to village Lack of funds will not '

‘आदर्श गांव बनाने में आड़े नहीं आएगा धन का अभाव’

Wed, 22 Apr 2015 10:54 PM IST
मितौली
मितौली Updated Wed, 22 Apr 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
" The ideal way to village Lack of funds will not '
सांसद आदर्श गांव के तहत राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर के चयनित गांव कल्लुआमोती में जिले के अफसरों की एक कार्यशाला हुई। इसमें गांव में विकास की जरूरतों को चिह्नित किया गया। साथ ही ग्रामीणों से समस्याएं और विकास की जरूरतें जानी गईं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह, डीसी मनरेगा, भूमि संरक्षण अधिकारी कमलेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम, विजयपाल, एसडीएम शादाब असलम, बीडीओ राकेश प्रसाद समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाई। अधिकारियों ने गांव को आदर्श बनाने के लिए सहयोग की बात कही।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता ने विभाग में धन के आभाव की बात कही। इस बात पर राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर ने आश्वासन दिया की आदर्श गांव बनाने में धन का अभाव आड़े नहीं आने देंगे। सांसद जुगुल किशोर ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे एकजुट होकर गांव को स्वच्छ बना कर एक मिसाल कायम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के मौके पर जुगुल किशोर के साथ उनके पुत्र सौरभ सिंह सोनू, प्रधान सरोज अवस्थी, पंचायत सेक्रटरी इंद्रजीत सरोज समेत गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed