फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The hearing was postponed due to the absence of witnesses and will be held today

Lakhimpur Kheri News: गवाह की अनुपस्थिति से आगे बढ़ी सुनवाई, आज होगी

Tue, 03 Feb 2026 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The hearing was postponed due to the absence of witnesses and will be held today
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड मामले में मंगलवार को भी अदालत में गवाह की अनुपस्थिति के चलते सुनवाई आगे बढ़ गई। एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह ने अभियोजन की स्थगन अर्जी को मंजूर करते हुए गवाही के लिए बुधवार को तारीख लगाई है।
विज्ञापन


तिकुनिया हिंसा कांड मामले में आरोपी आशीष मिश्र मोनू के बनवीरपुर स्थिति मकान के पड़ोस में ही रहने वाले गुरमीत सिंह रंधावा की गवाही मंगलवार को भी नहीं हो पाई। अभियोजन पक्ष की ओर से स्थगन अर्जी देते हुए बताया कि गवाह गुरमीत सिंह रंधावा की रिश्तेदारी में सुथना बरसोला निवासी अंग्रेज सिंह की मृत्यु हो जाने के कारण उनके वहां रिश्तेदारों का आना-जाना बना हुआ है।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में रिश्तेदारों के जमावड़ा के बीच गवाह गुरमीत अदालत नहीं आ पा रहे हैं। लिहाजा, सुनवाई अन्य किसी तिथि को कर ली जाए। बचाव पक्ष की ओर से अभियोजन पक्ष की स्थगन अर्जी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इसके बाद एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह ने बुधवार को गवाही दर्ज कराने के लिए सुनवाई तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed