{"_id":"6a46a655514a317db20d8ced","slug":"the-ground-became-a-pond-increasing-the-problems-of-the-players-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-178890-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैदान बना तालाब, खिलाड़ियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैदान बना तालाब, खिलाड़ियों की बढ़ी परेशानी
Thu, 02 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
पहली बरसात में तालाब बना संपूर्णानगर का खेल मैदान। संवाद
संपूर्णानगर। बरसात में कस्बे का पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित खेल मैदान जलभराव की चपेट में आ गया है। मैदान में पानी भरने से यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों, युवाओं और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने मैदान की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, बीते दो दिन की बारिश के बाद मैदान में जलभराव हो गया। उनका कहना है कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था और नालियों की नियमित सफाई न होने से यह स्थिति बनी। मैदान में अभ्यास करने वाले कृष्ण, जावेद और रवि ने बताया कि कुछ लोग मैदान के पास कूड़ा, प्लास्टिक, दोने और चम्मच फेंक देते हैं। कई बार मना करने के बावजूद ऐसा बंद नहीं हुआ। उनका कहना है कि मैदान के पास बनी संकरी नाली की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी नहीं निकल सका और मैदान जलमग्न हो गया।
पहली बरसात में कस्बे का इकलौता खेल मैदान तालाब बन गया। जिस कारण इस खेल मैदान से जुड़े खिलाड़ियों, युवा, युवतियों, वरिष्ठ जनों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने इसकी सफाई करने की मांग की है।