फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The groom is liking the royal looking sherwani

Lakhimpur Kheri News: दूल्हे राजा को पसंद आ रहीं राॅयल लुक वाली शेरवानी

Sun, 02 Nov 2025 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 02 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The groom is liking the royal looking sherwani
ब्लेजर और शेरवानी की दुकान पर शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। सहालग में खासतौर पर दूल्हों के पहनावे को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दूल्हे राजा फैशन के नए ट्रेंड में रॉयल लुक वाली शेरवानी को पसंद कर रहे हैं। साथ ही हल्के रंग वाली जरीदार डिजाइन वाले ब्लेजर भी उन्हें खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में नए कलेवर के ब्लेजर, इंडो-वेस्टर्न कोट सेट, थ्री पीस सूट, कुर्ता-कोटी सेट और आकर्षक शेरवानी की नई रेंज आई हैं। इनकी कीमत छह हजार से लेकर पंद्रह हजार रुपये तक है। दुकानदारों के मुताबिक, इस सीजन में दूल्हों के कपड़ों की मांग काफी बढ़ गई है। दुकानों पर नए डिजाइनों के ट्रायल लेकर खरीदारी हो रही है। शेरवानी के साथ मैचिंग की पगड़ी, सेफ्टी पिन, दुपट्टा और ब्रोच जैसे एसेसरीज भी खूब पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन


विक्रेता रानू, मनमीत सिंह, नसरत आदि का कहना है कि शादी में दूल्हे को आकर्षक और अलग दिखाने के लिए लोग अब डिजाइन और फिटिंग पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। वहीं, बाजार में बढ़ती भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित हैं। उम्मीद जता रहे हैं कि इस विवाह सीजन में अच्छी बिक्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
ये है कीमत
इंडो वेस्टन कोट सेट - 25 सौ से 6 हजार रुपये तक

थ्री पीस कोट सेट - 3 हजार से 10 हजार रुपये तक

कुर्ता कोटी सेट - 2 हजार से 5 हजार रुपये तक

शेरवानी - 2 हजार से 15 हजार रुपये तक

पगड़ी - 300 से एक हजार रुपये तक

ब्लेजर - 16 सौ से 25 सौ रुपये तक

----------------------

इस बार युवाओं को आधुनिक और पारंपरिक डिजाइन का मेल पसंद आ रहा है। खासकर मखमली और कढ़ाईदार शेरवानी और इंडो-वेस्टर्न कोट सेट की मांग ज्यादा है।
- रानू, दुकानदार


शादी में कुछ अलग लुक चाहिए था। इसलिए इस बार ट्रेंडी ब्लेजर और इंडो-वेस्टर्न डिजाइन की शेरवानी ले रहा हूं। इसके अलावा भी बाजार में तरह-तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं।

- करीम, ग्राहक

ब्लेजर और शेरवानी की दुकान पर शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद

ब्लेजर और शेरवानी की दुकान पर शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद

ब्लेजर और शेरवानी की दुकान पर शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद

ब्लेजर और शेरवानी की दुकान पर शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed