फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The groom fired a shot during the Tilak ceremony, one died

Lakhimpur Kheri News: तिलक समारोह में दूल्हे से चली गोली, एक की मौत

Mon, 12 May 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The groom fired a shot during the Tilak ceremony, one died
मृतक हरिकरन सिंह
महेवागंज/फूलबेहड़। तिलक समारोह में शामिल होने आए गांव के ही एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात जोधपुर गांव निवासी रामविलास के बेटे विश्वनाथ का तिलक था। बरीछा कार्यक्रम बाद रात करीब 11 बजे तिलक की तैयारी चल रही थी। दावत खाने आए नाते-रिश्तेदार और परिचित मौजूद थे। इस बीच होने वाले दूल्हे विश्वनाथ ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली आंगन में मौजूद गांव निवासी हरकरन सिंह (45) के गले में जा धंसी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह देख वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए कुछ लोगो को हिरासत में लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे विकास की तहरीर पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि हर्ष फायरिंग में व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों पक्ष नशे में थे, आरोपी दूल्हा हिरासत है। तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पसरा सन्नाटा, खुशियां हुईं काफूर
हरिकरन सिंह की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। एक गलती से आरोपी पक्ष के घर में शादी की खुशियां भी काफूर हो गईं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हरकरन की पत्नी की करीब सात वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। चार बच्चों में दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेटों में एक नाबालिग है, जिसकी परवरिश की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। पिता की मौत से दोनों बेटों के सर से बाप का साया उठ गया।
दोनों में रहती थी अनबन
मृतक के छोटे बेटे विवेक सिंह ने बताया कि घटना के समय वह भी पिता के साथ था। घर के अंदर तिलक के समय विश्वनाथ ने उसके सामने ही पिता को गोली मार दी। बताया कि पिता और आरोपी विश्वनाथ के बीच किसी बात को लेकर अनबन रहती थी। दोनों में कोई खास बातचीत भी नहीं होती थी। आरोपी के पिता रामविलास के न्योता देने पर वह उसके घर गए थे। आरोप यह भी है कि गोली मारने के बाद आरोपी उनके पिता को कार में लादकर लखीमपुर न जाकर गोला की ओर ले जाने लगा। परिजनों का आरोप है कि कार में शव लेकर घूमता और उन्हें गुमराह करता रहा।

सेहरा की जगह हाथ में पड़ी हथकड़ी
महेवागंज। शादी से एक दिन पहले शनिवार को आरोपी विश्वनाथ का तिलक समारोह था। रविवार शाम को बारात जानी थी। विश्वनाथ के पिता रामविलास बड़े अरमान और धूमधाम के साथ बेटे की शादी की तैयारी में जुटे थे। नाते-रिश्तेदार और गांव के लोग भी शामिल थे। होने वाले दूल्हे की एक हरकत ने उनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया। सर पर सेहरा की जगह हाथों में हथकड़ी पड़ गई। वहीं एक बेकसूर की जान चली गई। चर्चा है कि अब शादी का रिश्ता भी टूटना तय है। संवाद

मृतक हरिकरन सिंह

मृतक हरिकरन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed