{"_id":"6877e9127864d944a20cde36","slug":"the-government-of-india-team-supervised-the-district-hospitals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-150750-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भारत सरकार की टीम ने किया जिले के अस्पतालों का पर्यवेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भारत सरकार की टीम ने किया जिले के अस्पतालों का पर्यवेक्षण
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्यवेक्षण करती टीम व मौजूद प्राचार्य व सीएमएस। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के मूल्यांकन व भौतिक निरीक्षण के लिए क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की चार सदस्यों की टीम ने जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी आदि का पर्यवेक्षण किया। तीन दिन चले इस पर्यवेक्षण में टीम ने मिली कमियों को शासन को अवगत कराने को कहा।
क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार डॉ. सैय्यद जुल्फिकार अहमद के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. निश्चय केसरी, स्टेट कंस्लटेंट आशीष बाजपेई व आरए हेमंत नेगी शामिल रहे। डॉ. सैय्यद जुल्फिकार अहमद ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंध में चलाई जा रही योजना की जमीनी हकीकत जानने व उनमें सुधारात्मक कार्रवाई के लिए टीम द्वारा जनपद का तीन दिवसीय भ्रमण किया गया है।
पहले दिन टीम नकहा सीएचसी पहुंची, जहां एनसीडी, संक्रामक व संचारी रोग, दस्तक अभियान व चलाई जा रही योजनाओं को लेकर भ्रमण किया। टीम ने एक क्षेत्रीय गांव में भी भ्रमण किया, संचारी रोग व दस्तक अभियान को भी देखा।
विज्ञापन
दूसरे दिन टीम ने आकांक्षी ब्लॉक धौरहरा में सीएचसी सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पीएचसी व क्षेत्रीय गांवों का भी भौतिक पर्यवेक्षण किया। तीसरे दिन जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल और पीएचसी ओयल सहित ट्रामा सेंटर का पर्यवेक्षण किया। सदस्यों ने बताया कि जो कमियां मिली हैं उनमें सुधारात्मक कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा।