{"_id":"6106e5118ebc3e843e2bd4f4","slug":"the-girl-who-was-caught-from-delhi-escaped-from-swadhar-greh-lakhimpur-news-bly4549837165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पकड़कर लाई गई युवती स्वाधार गृह से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पकड़कर लाई गई युवती स्वाधार गृह से फरार
विज्ञापन
पुलिस ने संपूर्णानगर से फिर पकड़कर वापस पहुंचाया
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर पुलिस द्वारा दिल्ली से पकड़कर लाई गई एक युवती पलिया के स्वाधार गृह से फरार हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने पहले पलिया बस अड्डे पर उसे तलाशा। बाद में युवती को संपूर्णानगर से ही पकड़कर वापस स्वाधार गृह भेज दिया गया।
संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से पीड़ित परिजन ने करीब आठ दिन पहले गांव के ही एक युवक पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर पलिया के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वाधार गृह में छोड़ दिया।
यहां से किसी तरह शनिवार को युवती लापता हो गई। सूचना मिलने के बाद संपूर्णानगर पुलिस आनन-फानन में पलिया पहुंची और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन युवती नहीं मिली। इस बीच सूचना मिली कि युवती ई-रिक्शा से संपूर्णानगर पहुंच गई है। वहां से पुलिस ने युवती को पकड़कर वापस स्वाधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
युवती को संपूर्णानगर तक लाने वाले ई रिक्शा चालक अर्जुन ने बताया कि युवती उसको कमल टाकीज के पास मिली थी और संपूर्णानगर चलने को कहा था। थाना प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि युवती संपूर्णानगर दवा लेने आई थी, जिसे बाद में वापस स्वाधार गृह भेज दिया गया है।