{"_id":"6519bace3a55f2201a0e3bc9","slug":"the-girl-was-murdered-by-strangulation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-6917-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या
विज्ञापन
कब्र खुदाई के दौरान मौजूद एसडीएम सीओ तहसीलदार और अन्य
सिकंदराबाद। नीमगांव के एक गांव निवासी किशोरी के शव का पोस्टमार्टम उसकी हत्या के छह दिन बाद कराया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रविवार को शव कब्र से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
मृतका के भाई ने दर्ज मुकदमे में बताया था कि उसकी सगी बहनें सोमवार की रात एक चारपाई पर सो रही थीं। अगले दिन छोटी बहन मृत अवस्था में मिली। मौत की वजह नहीं पता थी, इसलिए अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में बड़ी बहन ने बताया कि घटना की रात उसका प्रेमी मिलने घर आया था। छोटी बहन ने उसे देख लिया और विरोध किया। इस पर आरोपी सचिन ने गला दबाकर हत्या कर दी।
इस खुलासे के बाद पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय, सीओ सुबोध जायसवाल, तहसीलदार मितौली सुखवीर सिंह की मौजूदगी में किशोरी का शव कब्र से बाहर निकाला गया। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। नीमगांव थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।