फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The girl was kept in the One Stop Center, her family was angry

Lakhimpur Kheri News: वन स्टॉप सेंटर में रखी गई युवती, परिजन नाराज

Mon, 08 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The girl was kept in the One Stop Center, her family was angry
एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हिंदू संगठनों के लोग। संवाद
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र की एक युवती के घर से जाने के मामले को लेकर सोमवार को परिजन और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की और आरोपित युवक की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग से मिलने पर अड़े रहे। बाद में विश्व हिंदू परिषद के नेता आचार्य संजय मिश्रा, विनोद गुप्ता समेत अन्य प्रतिनिधियों ने एसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। आचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि एसपी ने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान युवती की मां की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। इससे कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर मौजूद सीओ महक शर्मा और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले में 23 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था। युवती को तीन जून को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। युवती बालिग है, इसलिए उसके बयान और न्यायालय के निर्देशों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजन युवती को अपने साथ घर भेजने की मांग कर रहे हैं।



वर्जन



पीड़ित परिवार आया था। उनकी पूरी बात सुनने के बाद मदद का आश्वासन दिया गया है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी गई है। फिलहाल परिजन शांत होकर घर लौट गए हैं।
- डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article