{"_id":"8db0889861d13cbe5d7f9751dd378f69","slug":"the-first-phase-of-the-campaign-ends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Oct 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का प्रचार बुधवार की शाम पांच बजे थम गया। पहले चरण में विकास खंड मोहम्मदी, पसगवां, बेहजम और मितौली में नौ अक्तूबर को मतदान होना है। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से ही मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इससे पहले पोलिंग पार्टियों को मंडी समिति में चुनाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नितीश कुमार ने बताया कि मोहम्मदी में 280, पसगवां में 311, मितौली में 272 और बेहजम में 219 पोलिंग बूथों पर मतदान होना है। एक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन अन्य मतदान अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस हिसाब से इन चार ब्लाकों में कुल 4728 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को मंडी समिति से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं कुल कर्मचारियों के दस प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। मतदान के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रशासन ने पंचायत चुनाव में मतदान की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। इधर सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद अगर कोई उम्मीदवार अपना प्रचार करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित निर्देशों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन