फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first day, more than two thousand applications

पहले दिन दो हजार से ज्यादा आवेदन

Tue, 21 Apr 2015 09:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 21 Apr 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थियों की सूचनाओं के संकलन के लिए पूर्ति विभाग ने शहर के तीन स्थानों पर शिविर लगाए। इन तीनों शिविरों में दो हजार से ज्यादा आवेदन नामित अधिकारियों ने प्राप्त किए। शिविरों में राशनकार्ड से वंचित लोगों ने भी अपने आवेदन दिए।
विज्ञापन

पहले दिन मंगलवार को नौरंगाबाद की तीन, गंगोत्रीनगर की एक और प्यारेपुर की दो कुल छह राशन की दुकानों पर एक शिविर लगाया गया। इसमें नामित अधिकारी के रूप में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विशाल यादव और पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार पांडेय ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थियों के आवेदन प्राप्त किए। इसमें शाम चार बजे तक करीब एक हजार आवेदन आ चुके थे। इसके बावजूद काफी भीड़ लगी थी।
विज्ञापन

दूसरा शिविर शाहपुरा कोठी, थरवरनगंज, हिदायतनगर, इमली चौराहा और सिविल लाइंस की दुकानों पर लगाया गया। इसमें पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र पाठक और कमल सिंह मौजूद रहे। इसमें शाम चार बजे तक 750 आवेदन आए। तीसरा शिविर आवास विकास कॉलोनी, सिकटिहा, काशीनगर पुलिस लाइंस और डीसी कॉलोनी की दुकानों के लिए लगाया गया। इसमें पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा और पंचायत कर्मी ओंकार पंकज मौजूद रहे। कांशीराम कॉलोनी में लगे शिविर में मात्र 400 आवेदन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि शिविर लगाने के संतोषजनक परिणाम मिले हैं। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को महाराजनगर, नईबस्ती और बाजार में शिविर लगेंगे। जबकि 23 अप्रैल को हाथीपुर, भुइफोरवानाथ और अर्जुनपुरवा में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed