फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fire caused by the gas leaking from the cylinder

सिलिंडर से गैस लीक होने से लगी आग

Fri, 26 Mar 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The fire caused by the gas leaking from the cylinder
रेहरिया। क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में योगेंद्र कुमार पाल के घर रखे रसोई गैस सिलिंडर से लीक हो रही गैस से आग लग गई, जिससे घर का लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव सुंदरपुर निवासी योगेंद्र कुमार पाल ने बताया कि कि वह गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर आया था। बुधवार की रात आठ बजे उसकी पत्नी संतोषी देवी ने खाना पकाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया, कि सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। किसी तरह उसने अपनी पत्नी, तीनों बच्चों को घर से बाहर निकाला। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
गुलरिया। तहसील गोला ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत रुद्रपुर गुलरिया के मजरा घनापुरवा में भिखारीलाल के छप्पर दार घर में बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक आग लग गई, जिसमें उसका कपड़े, बर्तन, चारपाई, अनाज सहित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

सिंगाही। क्षेत्र के बथुआ टांडा के एक घर में आग लगने से घर में मौजूद सामान और रखे 40 हजार रुपये नकद भी जल गए। गांव बथुआ टांडा निवासी मुर्तिजा ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम अचानक उसके घर में आग लग गई, जिससे घर में रखे 40 हजार रुपये और घरेलू सामान जल गया। जबकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, बेलवा मलूकापुर निवासी श्याम सुंदर शुक्ला के खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग से लगी आग में चार बीघा खेत में खड़ा गन्ना जल गया। उन्होंने राजस्व और बिजली विभाग को सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed