फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fertilizer crisis could not be resolved, farmers are worried

Lakhimpur Kheri News: खत्म नहीं हो पाया खाद का संकट, किसान परेशान

Fri, 01 Aug 2025 10:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The fertilizer crisis could not be resolved, farmers are worried
समिति के बाहर लगी किसानों की भीड़।स्रोत: सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। जिले में खाद के लिए मारा-मारी कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी कई समितियों पर किसानों की भारी भीड़ लगी रही। किसानों ने घंटों लाइन में लगकर पसीना बहाया, फिर भी कई जगहों पर सबको खाद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

मझगईं में नौगवां कस्बे में स्थित त्रिलोकपुर साधन सहकारी समिति के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि खाद की कमी नहीं है। भीड़ के चलते खाद का वितरण सुचारू नहीं हो पा रहा है। किसानों को आज टोकन दिया गया है और कल से खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


बेहजम में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति अछनिया की सचिव रंजना राठौर ने बताया कि प्रथम वरीयता समिति के किसानों को दी जा रही है। एक आधार पर दो बोरी यूरिया दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजुआ में दाऊदपुर समिति में शुक्रवार को 550 और पड़रिया तुला समिति में भी 550 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। एडीओ कोऑपरेटिव श्यामलाल ने बताया कि लगातार बारी बारी से समितियों में यूरिया भेजी जा रही है।


भीखमपुर कस्बे की साधन सहकारी समिति पर सुबह छह बजे से ही किसानों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने किसानों को लाइन से लगवाकर महिला किसानों को वरीयता देते हुए पहले उनको टोकन दिया। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। यूरिया के लिए भटक रहे किसान लाइन में लगकर भीगते रहे। समिति सचिव संजय सिंह ने बताया शुक्रवार को 197 टोकन काटकर किसानों को दिए गए। सभी को एक एक बोरी यूरिया और बड़े किसानों को दो बोरी यूरिया बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed