फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The farmer said, now the movement will stop only after paying the dues in full

किसान बोले, अब तो बकाया पूरा भुगतान लेकर ही थमेगा आंदोलन

Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The farmer said, now the movement will stop only after paying the dues in full
गोला मिल गेट पर धरने को संबोधित करते किसान नेता।
गोला के मिल यार्ड में लगातार जुट रही है किसानों की भीड़
विज्ञापन

किसानों की मांगें न मानीं तो कहीं सिंधू और गाजीपुर बॉर्डर की तर्ज पर न हो जाये किसान आंदोलन
गोला गोकर्णनाथ। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर बजाज चीनी मिल के तौल गेट पर किसान आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। जहां किसान नेताओं को अलग-अलग संगठनों का समर्थन मिल रहा हैं, वहीं किसानों ने लंगर शुरू कर किसान आंदोलन को मांग पूरी होने तक चलाने का मन बना लिया है।
बजाज चीनी मिल के तौल गेट पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा की अगुवाई में तीन दिसंबर को शुरू हुआ बकाया गन्ना भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन अब हर रोज जोर पकड़ रहा है। जहां 1 लाख 30 हजार क्विंटल पेराई करने वाली बजाज चीनी मिल ठप पड़ी है, वहीं गन्ना मिल यार्ड में किसानों के गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्राली खड़े हैं। किसानों को कई संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के साथ भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट, भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक, ओबीसी महासंघ के रामनिवास वर्मा डटे हैं।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया है। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, नरेश सिंह भदौरिया एडवोकेट, पूर्व सैनिक संगठन के वीरेंद्र कुमार मिश्र, कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, रामकिशोर, जगदेव सिंह, गजेंद्र प्रसाद आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा, अमनदीप सिंह संधू, महेश चंद्र वर्मा आदि का कहना है कि जब तक गन्ना मूल्य का बकाया पूरा भुगतान नहीं मिल जाता धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। इस मौके पर, गुरजाप सिंह, स्वराज सिंह, महेंद्र वर्मा, पलविंदर सिंह, कयूम खां, बलकार सिंह, राम सिंह वर्मा, प्रसादी लाल, उर्मिला मौर्य, दिलबाग सिंह, बलवीर सिंह, कुलवंत सिंह, शिव दयाल वर्मा, नारायण लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
पुलिस किसानों की तहरीर पर भी दर्ज करें मुकदमा
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि 30 नवंबर को संगठन की ओर से मिल मालिक और प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी गई थी। कोतवाली पुलिस को उस तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

किसान आंदोलन पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए अधिकारी
शनिवार को डीएम, एसपी और सीडीओ ने आंदोलनरत किसानों को समझाने का भरसक प्रयास किया था, लेकिन किसान नेताओं ने उनकी नहीं सुनी। रविवार को तहसील स्तर के अधिकारी धरना प्रदर्शन वाले स्थान पर जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। कुछ देर तक यूनिट हेड के कार्यालय में एसडीम अविनाश चंद्र मौर्य, गन्ना विकास समिति सचिव नंदलाल माथुर और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर के बीच वार्ता तो हुई, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं गया। सचिव ने बताया कि बकाया गन्ना भुगतान और किसानों की मांग को लेकर अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed