फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family was sleeping on the roof, thieves cleaned out the house

Lakhimpur Kheri News: छत पर सो रहा था परिवार, घर साफ कर गए चोर

Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The family was sleeping on the roof, thieves cleaned out the house
बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : सांकेतिक
बिजुआ। गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचपरी में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रोहित भदौरिया ने बताया कि चोर सीढ़ी के सहारे रोशनदान के जरिये घर में घुसे और तीन सोने के हार, तीन सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाला तथा 1.70 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।

परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही रोहित के जीजा के यहां से कंप्यूटर और करहा खरीदने के लिए 1.70 लाख रुपये लाए गए थे। सोमवार को कंप्यूटर खरीदने जाना था, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने रकम पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

गर्मी अधिक होने के कारण परिवार के अधिकांश लोग छत पर सो रहे थे, जबकि कुछ लोग कमरों के बाहर लेटे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed