फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family members sat on a protest by keeping the dead body demanding arrest

Lakhimpur Kheri News: गिरफ्तारी की मांग कर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन

Sun, 31 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The family members sat on a protest by keeping the dead body demanding arrest
मृतका के घर के बाहर जमा भीड़।संवाद
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव फरदहिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में रविवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया और घर पर शव रखकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से देर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। फरदहिया निवासी 22 वर्षीय बबिता देवी पुत्री स्वर्गीय नन्हूलाल की शादी करीब एक वर्ष पहले धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी लवकुमार भार्गव से हुई थी। परिजनों के अनुसार, बबिता बृहस्पतिवार को मायके आई थी। शुक्रवार को उसका पति भी ससुराल पहुंचा और दोनों कारीकोट मेले में गए थे। शनिवार सुबह दोनों गांव से कुछ दूरी पर खेत में बने एक बंगले पर पहुंचे, जहां बाद में बबिता का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

मृतका के चाचा रामकैलाश का आरोप है कि लवकुमार ने फोन कर बताया था कि उसने बबिता को थप्पड़ मारे हैं और वह बंगले पर पड़ी है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बबिता को मृत पाया, जबकि आरोपी पति मौके से गायब था। मृतका की मां विटाला देवी और बाबा मनोहर लाल ने आरोप लगाया कि बबिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----अधिकारियों के समझाने पर भी नहीं माने----
रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में रोष बढ़ गया। परिजनों ने शव घर पर रखकर धरना शुरू कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार, एसआई आशुतोष सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

काफी देर चली वार्ता के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बावजूद गिरफ्तारी न होने से परिजन अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हुए। समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed