फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fair ground became the temporary municipal office for the Chaitra fair.

Lakhimpur Kheri News: चैती मेले के लिए मेला मैदान बना अस्थायी पालिका कार्यालय

Fri, 27 Mar 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The fair ground became the temporary municipal office for the Chaitra fair.
गोला गोकर्णनाथ। 121 वर्ष पुराने चैती मेले की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले के सुचारू संचालन के लिए नगर पालिका परिषद का पूरा कार्यालय मेला मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे व्यवस्थाओं पर सीधे निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आचार्य लवकुश अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, सभासदों व कर्मचारियों से विधिवत पूजन कराकर मेला कार्यालय का शुभारंभ कराया। इसके बाद पालिका बोर्ड और मेला कार्यकारिणी की बैठक में 20 दिवसीय मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन 28 मार्च की शाम सात बजे होगा। इसके बाद 29 मार्च को भजन संध्या, 30 मार्च को मनोहरी कला केंद्र के कार्यक्रम, 31 मार्च को लोकनृत्य और एक अप्रैल को बाल कवि सम्मेलन होगा। दो अप्रैल को संगीत सम्मेलन, तीन अप्रैल को जूनियर गायन-नृत्य, चार अप्रैल को स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और पांच अप्रैल को सीनियर गायन-नृत्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अप्रैल को स्थानीय कवि सम्मेलन, सात अप्रैल को पंजाबी नाइट, आठ अप्रैल को खाटू श्याम संकीर्तन और नौ अप्रैल को धन निरंकार सत्संग कार्यक्रम होगा। दस अप्रैल को स्थानीय संगीत कार्यक्रम, 11 अप्रैल को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 12 अप्रैल को कपिल बाबरा झांकी, 13 अप्रैल को भोजपुरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 14 अप्रैल को जवाबी कव्वाली और 15 अप्रैल को कुलहिंद मुशायरा होगा। 16 अप्रैल को मेले का समापन किया जाएगा।
इस मौके पर सभासद विनोद स्वर्णकार, शत्रुघ्न मिश्रा, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, संदीप वर्मा और अमित श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed