फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The expansion took place only of the border, not of the facilities.

Lakhimpur Kheri News: विस्तार सिर्फ सीमा का हुआ, सुविधाओं का नहीं

Thu, 17 Aug 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The expansion took place only of the border, not of the facilities.
मोहम्मदी। भानपुर ग्राम पंचायत का मजरा बबरिया भले ही सीमा विस्तार के दौरान नगर पालिका में शामिल हो गया हो, लेकिन शहरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बंद नाली और रास्तों पर कीचड़ भरा होने से मोहल्लेवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बबरिया सीमा विस्तार से पहले भानपुर ग्राम पंचायत में शामिल था। सीमा विस्तार होने के बावजूद इंटरलॉकिंग की बात तो दूर, गली में कीचड़ भरा हुआ है। प्रभु दयाल के मकान के पास नाली बंद है। मोहल्ले के लोगों ने नाली खुद साफ की। उमाकांत कहते हैं कि सीमा विस्तार होने पर नगरपालिका में गांव को शामिल किया गया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला है। ग्राम पंचायत में शामिल था, तब भी कोई लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

न सफाई होती है और न कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जाता है। रोशन लाल कहते हैं कूड़ेदान जिस दिन से रखे गए हैं, तब से साफ नहीं किए गए। मोहल्ले के पश्चिम में इंडिया मार्का हैंडपंप दलदल में धंसा है। नल से पानी लेना तो दूर, वहां पहुंचना भी मुश्किल है। जसवंत ने बताया कि पिछले साल गांव में कीचड़ भरा होने के कारण बीमारी फैली थी। ईओ चार दिन पहले आईं थीं। कीचड़ देखकर वापस चली गईं, मोहल्ले के अंदर नहीं गईं। सफाई प्रभारी शिवम भदौरिया ने बताया कि टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed