फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The EO municipality of six weeks on vacation

छह सप्ताह की छुट्टी पर गए ईओ नगर पालिका

Thu, 12 Mar 2015 06:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Mar 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर नगर पालिका के ईओ मृत्युंजय यादव छह सप्ताह की छुट्टी (उपार्जित) पर चले गए हैं। ईओ की गैर मौजूदगी में नगर पालिका के कर अधीक्षक सुरेंद्र कुमार को दैनिक कार्यों का चार्ज सौंपा गया है। ईओ के छुट्टी पर चले जाने के बाद से वित्तीय कार्य कराने के लिए अभी तक किसी अधिकारी को नामित नहीं किया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक ईओ मृत्युंजय यादव 21 अप्रैल तक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी ईओ, लखीमपुर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका ईओ मृत्युंजय यादव के अवकाश स्वीकृत होने संबंधी डीएम का निर्देश मिल गया है। नगर पालिका के दैनिक कार्यों का चार्ज मुझे सौंपा गया। ईओ के अवकाश पर जाने से कोई कार्य प्रभावित नहीं होगा।
बजट मिला पर वर्क ऑर्डर नहीं
नगर पालिका में नया सवेरा योजना के अंतर्गत गत 29 जनवरी को शहर की 55 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके लिए 2.12 करोड़ का बजट भी नगर पालिका को मिल गया है। कई सड़कों के निर्माण के लिए वर्कऑर्डर जारी हो चुका है लेकिन दो दर्जन से अधिक सड़कों का वर्क ऑर्डर जारी न होने के कारण उनका निर्माण लटक गया है। ईओ मृत्युंजय यादव के छुट्टी पर चले जाने के कारण सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होने में दिक्कत आ रही है। नगर पालिका में किसी अधिकारी के नामित होने के बाद ही कोई कार्य हो पाएंगे।
विज्ञापन

क्या पड़ेगा असर
-प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा और नियंत्रण में दिक्कत
-स्वाइन फ्लू को लेकर चलाया गया अभियान प्रभावित होगा
-फॉगिंग को बने रोस्टर के अनुपालन में होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed