{"_id":"647107390bfc019da70f17a5","slug":"the-elderly-are-suffering-from-the-problem-of-bp-and-sleeplessness-lakhimpur-news-c-4-1-165180-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बीपी और नींद न आने की समस्या से पीड़ित हैं बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बीपी और नींद न आने की समस्या से पीड़ित हैं बुजुर्ग
विज्ञापन
वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की जांच करते डाक्टर
लखीमपुर खीरी। वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्ग हाइपरटेंशन से लेकर नींद न आना एवं चक्कर आने की समस्या से जूझ रहे हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर में हुई जांच में हुआ है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों को दवाएं देकर बचाव के उपाय बताए हैं। साथ ही आश्रम के संचालकों को बुजुर्गों की बेहतर देखभाल करने की नसीहत दी है।
एनसीडी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जीरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई एवं मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने 30 बुजुर्गों को जांच कराई। इसमें नींद न आने, चक्कर आना, सांस लेने में दिक्कत से लेकर आंखों की रोशनी कम होने समस्याओं से बुजुर्ग पीड़ित मिले। इस पर डॉक्टरों ने बुजुर्गों को दवाएं देकर आश्रम संचालक को इनकी बेहतर देखरेख करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, नैदानिक मनोवैज्ञानिक स्तुति कक्कड़ ने बुजुर्गों को तनाव से बचने, नींद न आने से बचाव की काउंसिल की। इस दौरान ऑप्टोमेट्रिस्ट अरविंद वर्मा, साइकेट्रिक नर्स विवेक मित्तल आदि मौजूद रहे।