फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The dream of Ring Road came true with the announcement of Deputy Chief Minister

उप मुख्यमंत्री की घोषणा से रिंग रोड का सपना हुआ साकार

Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The dream of Ring Road came true with the announcement of Deputy Chief Minister
प्रेसवार्ता करते विधायक अरविंद गिरी।

नगर को जाम से मिलेगी मुक्ति, सड़क हादसों में आएगी कमी

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को लखीमपुर में सभा के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से गोला में रिंग रोड का निर्माण कराने की घोषणा की है।
विधायक अरविंद गिरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि यहां पौराणिक शिव मंदिर और चीनी मिल की वजह से वर्ष भर भीड़ रहती है। नगर को जाम और सड़क हादसों से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2006 में नगर के चारों ओर प्रमुख सड़कों को जोड़ते हुए रिंगरोड का प्रस्ताव शासन के सामने रखा गया था। विधानसभा क्षेत्र में कई स्थान बाढ़ की समस्या से ग्रसित हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई प्रमुख सड़कों और पुलों का भी प्रस्ताव शासन के समक्ष रखा गया था।

विधायक ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगंज रोड से जंगल के किनारे होते हुए कोंधवा रेलवे क्रॉसिंग और मूड़ा सरकटा गाँव गांव को जोड़ते हुए खुटार रोड तक रिंग रोड, कंधरापुर गोमती नदी पुल, ग्राम रामनगर में शारदा नदी पर पैंटोन पुल, झाऊपुर कठिना नदी का पुल के साथ बिजुआ-अम्बारा, झाऊपुर-सैदापुर मार्ग निर्माण कराने की घोषणा की है। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed