{"_id":"690e47ed73f56fa0380c9c6a","slug":"the-district-received-rs-2250-crore-development-works-will-now-take-wings-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-160416-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले को मिले 22.50 करोड़ रुपये, विकास कार्यों को अब लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले को मिले 22.50 करोड़ रुपये, विकास कार्यों को अब लगेंगे पंख
Sat, 08 Nov 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधायक निधि की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए ढाई-ढाई करोड़ रुपये की दर से आठ विधायकों और एक एमएलसी के लिए शासन से 22.50 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इतनी राशि से जिले में विकास कार्य होंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रस्ताव मांगे गए हैं।
सदर विधानसभा के विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर की मंजू त्यागी, पलिया के रोमी साहनी, धौराहरा के विनोद शंकर अवस्थी, मोहम्मदी के लोकेंद्र प्रताप सिंह, मितौली के सौरभ सिंह सोनू, गोला विधानसभा के अमन गिरी, निघासन के शशांक वर्मा, एमएलसी अनूप गुप्ता को किस्त के रूप में ढ़ाई-ढ़ाई करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इस बजट से शहर और गांवों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
सड़क, नाली और खड़ंजा निर्माण के साथ-साथ सोलर लाइटें लगवाकर शहर और गांवों को जगमग किया जा सकेगा। विधायक अपने प्रस्ताव पर विकास कार्यों को करवा सकेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। विधायक अपनी निधि से शिक्षा और मरीजों के इलाज पर भी राशि खर्च कर सकते हैं। विद्यालयों के विकास और असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के इलाज में भी विधायक अपनी निधि का उपयोग कर सकते हैं।