फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The district administration sought documents in the case of a church in the name of a hospital

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल के नाम पर चर्च मामले में जिला प्रशासन ने मांगे कागजात

Wed, 24 Jul 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The district administration sought documents in the case of a church in the name of a hospital
धनगढ़ी। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के मनहेरा गांव में स्किन अस्पताल के नाम पर चर्च खोले जाने के मामले में जिला प्रशासन ने कागजात पेश करने को कहा है। कागज पेश न करने तक किसी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं उप महानगर पालिका ने भी नोटिस जारी कर 24 घंटे में विवरण पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


मनहेरा गांव निवासी धनी प्रभाकर भंडारी से त्वचा रोग अस्पताल खोले जाने के नाम पर 15 साल के लिए छह हजार 861 वर्ग फुट जमीन प्रति वर्ष तीन लाख रुपये किराए पर लेट मेइन धनगढ़ी प्रा. लि. नामक संस्था ने ली थी। इस पर नेपाल लाइफ वर्ल्ड मिशन ने अस्पताल के बजाय चर्च खोल दिया।
विज्ञापन

दो कोरियन व्यक्ति यहां चर्च चला रहे हैं। ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया था। विरोध को देख कैलाली जिला प्रशासन के प्रमुख सहायक सीडीओ किरण जोशी ने गांव में जाकर उक्त भवन का निरीक्षण किया। साथ ही संस्था के लोगों से संबंधित कागजात मांगे। कागजात पेश न होने तक भवन में किसी प्रकार की कोई भी गतिविधि न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर धनगढ़ी उप महानगर पालिका ने लेट मेइन धनगढ़ी प्रा. लि के नाम पर एक नोटिस जारी किया है। इसमें उक्त संस्था से संस्था का रजिस्ट्रेशन, भवन का नक्शा, घर मालिक व एग्रीमेंट समेत अन्य प्रमाण पत्र 24 घंटे में पेश करने को कहा है। इसकी पुष्टि उप महानगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र बहादुर खाती ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed