फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The dilapidated tubewell building of the municipality thirsts for repair

Lakhimpur Kheri News: मरम्मत के प्यासे नगर पालिका के जर्जर ट्यूबवेल भवन

Mon, 18 Aug 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated tubewell building of the municipality thirsts for repair
बीएसए कार्यालय के पास नगर पालिका का जर्जर ट्यूबवेल। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी नगर पालिका पर है। शहरवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर 39 ट्यूबवेल स्थापित किए हैं, लेकिन इनमें से कई ट्यूबवेल भवन वर्षों पुराने होने के कारण जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन भवनों की छतें और दीवारें इतनी कमजोर हो गई हैं कि कर्मचारियों को हर समय खतरा बना रहता है। कई भवनों की छत टपक रही हैं। इस वजह से पल्ली तानकर काम चलाया जा रहा है, जो न केवल असुरक्षित है, बल्कि कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है। इन परिस्थितियों में कर्मचारियों का काम करना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

अभी जल्द में ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने इन जर्जर ट्यूबवेल भवनों का निरीक्षण भी किया था। नगर पालिका द्वारा पांच जर्जर ट्यूबवेल भवनों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल कल विभाग के जेई जितेंद्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण करके देखा जा रहा है कि कौन-कौन सा भवन जर्जर है। जर्जर ट्यूबवेल भवनों की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।

बीएसए कार्यालय के पास नगर पालिका का जर्जर ट्यूबवेल। संवाद

बीएसए कार्यालय के पास नगर पालिका का जर्जर ट्यूबवेल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed