फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The department was defrauded of Rs 138 lakh by obtaining GST through fake documents.

Lakhimpur Kheri News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे हासिल जीएसटी से विभाग को लगाया 138 लाख का चूना

Thu, 16 Oct 2025 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The department was defrauded of Rs 138 lakh by obtaining GST through fake documents.
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे जीएसटी नंबर प्राप्त कर विभाग को 138.07 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई है। आईटीसी में गड़बड़ी मिलने के बाद विभाग ने जब फर्म की जांच की तो मामले का खुलासा हो सका। फर्जी मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में की गई शिकायत में राज्य कर अधिकारी खंड-2 संजय शर्मा ने बताया कि कि मैसर्स कुमार इंटरप्राइजेज नाम से फर्जी दस्तावेजों के सहारे ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराया, लेकिन फर्म का कोई भौतिक अस्तित्व नहीं मिला। इतना ही नहीं पंजीकरण में उपयोग किए गए दस्तावेजों की जांच में जो आधार कार्ड, बिजली बिल और किरायानामा लगाया गया था, वह भी पूरी तरह से फर्जी मिला। जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी पंजीकरण कर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का गलत लाभ उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन

राज्य कर अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोपराइटर राजू पुत्र मोलई निवासी छाउछ के पंजीकृत पते पर जब टीम पहुंची तो वहां न कोई फर्म मिली, न ही कोई कारोबारी गतिविधि। आरोप है कि गलत तरीके से जीएसटी नंबर प्राप्त कर 138.07 लाख रुपये की क्षति पहुंचाई गई। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed