फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Department of Education, Department of Electrical largest borrower

बिजली विभाग का बड़ा बकाएदार शिक्षा विभाग

Fri, 13 Nov 2015 10:20 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
The Department of Education, Department of Electrical largest borrower
सरकारी विभागों में शिक्षा विभाग सबसे बड़ा बिजली बकाएदार है। शिक्षा विभाग पर बिजली का करीब तीन करोड़ रुपये बाकी है। इसी तरह स्वास्थ्य, नगर पालिका, कार्मिक प्रशासन, कारागार, पुलिस समेत अन्य विभागों पर करीब एक करोड़ रुपये बाकी है। चीफ इंजीनियर लखनऊ ने बकाया न जमा करने पर इन विभागों के कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग पर तीन करोड़, स्वास्थ्य विभाग पर 40 लाख, विकास भवन पर 20 लाख, आईटीआई पर 10 लाख, माध्यमिक शिक्षा और नगर पालिका लखीमपुर पर तीन-तीन लाख, विकास विभाग के ब्लाक रमियाबेहड़, नकहा, लखीमपुर और निघासन पर करीब 50 लाख, कारागार प्रशासन पर आठ से नौ लाख रुपये बकाया चल रहा है। इसी तरह 10 ग्राम पंचायतों पर ग्रामीण पेयजल योजना के तहत हुए ओवरहेड टैंकों का बिजली बिल करीब एक करोड़ से अधिक है, लेकिन अभी तक ग्राम पंचायतों की निधि से ओवरहेड टैंकों का बिजली बकाया नहीं जमा किया गया है। लखीमपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि तमाम बकाएदार सरकारी विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी की जा रही है। अगर जल्द बकाया जमा नहीं किया गया तो सरकारी विभागों का कनेक्शन काटने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed