{"_id":"5714d1c84f1c1b646210fc0a","slug":"the-death-of-the-young-man-being-electrocuted-while-adding-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से जोड़ते समय युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से जोड़ते समय युवक की करंट लगने से मौत
ब्यूरो धौरहरा।
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल
बिजली लाइन जोड़ते समय हुआ था हादसा
ईसानगर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन जोड़ते समय अचानक बिजली आ जाने से झुलसे युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सिसैया कलां निवासी 35 वर्षीय माना रविवार की दोपहर बिरौवा जाने वाली हाईटेंशन बिजली लाइन जोड़ते समय करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया था। उसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बिजली लाइन से उतार कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया था, यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि माना ने धौरहरा उपकेंद्र पर बात कर पांच मिनट तक बिजली कटवाई थी, लेकिन कार्य करते समय ही अचानक बिजली आ गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया था। परिवारीजनों का कहना है कि माना धौरहरा उपकेंद्र पर बिजली लाइन सुधारने का कार्य करता था।
बिजली विभाग ने पुलिस को भेजी तहरीर
एसडीओ धर्मेंद्र आंनद ने बताया कि मरने वाले युवक माना को बिजली विभाग का संविदाकर्मी बताया जा रहा था, लेकिन जब इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि वह गांवों में घूम-घूम कर लोगों से पैसे लेकर अवैध रूप से बिजली लाइन जोड़ने का कार्य करता था। धौरहरा उपकेंद्र पर संविदा कर्मी नहीं है। 11 अप्रैल को बकाया जमा न होने की दशा में कन्हैयादीनपुरवा, अवस्थीपुरवा, कलुवा और बिरौवा का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। चोरी से बिजली सप्लाई जोड़ने के लिए वह हाईटेंशन लाइन के काटे गए तारों को जोड़ रहा था। तभी यह हादसा हुआ। अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि बिजली लाइन पर चढ़ने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भेजी जा रही है।