{"_id":"64c9545c85ced784eb0eac84","slug":"the-dead-body-of-the-married-woman-was-removed-from-the-grave-after-one-and-a-half-months-and-sent-for-postmortem-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-2995-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विवाहिता का शव डेढ़ महीने बाद कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विवाहिता का शव डेढ़ महीने बाद कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान में दफन विवाहिता का शव खेदते पुलिस कर्मी
निघासन। डीएम के आदेश पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में सिंगाही पुलिस ने एक विवाहिता के शव को डेढ़ महीने बाद कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सिंगाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगहा के मजरा जैपरा निवासी सलमान की पत्नी रूबीना की मौत करीब डेढ़ माह पहले हो गई थी। उसवा शव सिंगहा के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। घटना के बाद से रूबीना के मायके वाले ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे थे।
रूबीना के भाई शालिब और अबरार निवासी लख़नियापुर थाना पढुआ ने बताया की हमने अपनी बहन का निकाह सात साल पहले सलमान के साथ किया था। निकाह के बाद से ही रूबीना को उसके पति, ससुर सलीम, देवर शाहरूख, ननद हुसन बानों, जेठ शालिम अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि डेढ़ माह पहले 21/22 जून 2023 की रात रूबीना को बुरी तरह मारा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की खबर पाकर जब वह लोग जैपरा पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग रूबीना के शव को दफना चुके थे। इसके बाद से वह अधिकारियों समक्ष न्याय की गुहार लगा रहे थे। इस पर डीएम महेंद्र बहादुर ने निघासन एसडीएम को शव खुदवाकर पोस्ट मार्टम कराने का आदेश दिया। इसके बाद मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार सी ओ राजेश कुमार, एस ओ शिवाजी दुबे कब्रिस्तान पहुंचे और शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। सीओ ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।