फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The danger of human-crocodile conflict has increased, ten people have been injured

Lakhimpur Kheri News: मानव-मगरमच्छ संघर्ष का खतरा बढ़ा, दस लोग हो चुके हैं जख्मी

Wed, 17 Jul 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
The danger of human-crocodile conflict has increased, ten people have been injured
तालाब के बाहर मौजूद मगरमच्छ।
बांकेगंज। तेज बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से नदियां ही नहीं नाले-नालियां, झीलें और तालाब उफना उठे हैं। बाढ़ के पानी में बहकर मगरमच्छ नदियों से तालाबों और आबादी में आने लगे हैं। आबादी के अंदर जल-स्त्रोतों में मगरमच्छों ने बसेरा बना लिया है। ऐसे में इंसान और पालतू पशु शिकार हो रहे हैं। पिछले 15 दिन के अंदर जिले में 10 से अधिक लोग मगरमच्छों के हमले में घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बाघ और तेंदुओं के बाद अब मगरमच्छ इंसानों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। बाढ़ के पानी के साथ तालाबों, खेतों और जलभराव वाले रास्तों पर यह मगरमच्छ इंसानों को खींचकर निवाला बना रहे हैं या उन्हें घायल कर रहे हैं। बाढ़ आने के बाद एक तरह से जिले में मानव-मगरमच्छ के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

जिले का अधिकांश क्षेत्र जलमग्न होने की वजह से जलस्त्रोतों के आसपास मगरमच्छों की मौजूदगी से इनके हमले का खतरा बढ़ गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन डीएफओ सौरीष सहाय ने नागरिकों को आगाह किया है कि यदि किसी व्यक्ति को जलस्त्रोतों के आसपास मगरमच्छ या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत वन चौकी, रेंज कार्यालय या जिला मुख्यालय को दें। ताकि समय पर वन विभाग जरूरी कार्रवाई कर सके और लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठा सके। उन्होंने जलस्त्रोतों और जलमग्न क्षेत्रों आते-जाते समय पूरी सतर्कता बरतने को कहा है। यह भी कहा है कि अनावश्यक रूप से जलस्त्रोतों के आसपास जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed