फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The culvert built on Bhulanpur road became razed within three years

Lakhimpur Kheri News: तीन साल में ही जमींदोज हो गई भूलनपुर रोड पर बनी पुलिया

Tue, 27 Jun 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The culvert built on Bhulanpur road became razed within three years
बेहजम। बेहजम क्षेत्र के अल्हवापुर-भूलनपुर संपर्क मार्ग पर करीब तीन साल पहले क्षेत्र पंचायत से बनी पुलिया मानसून की पहली बारिश में ही जमींदोज हो गई। इससे गांव में आने जाने वाले राहगीरों और बड़े वाहनों का निकलना बंद हो गया है।
विज्ञापन

लोग बताते है कि यह मार्ग भूलनपुर, जगना, अल्हवापुर, बहादुरपुर, मूसेपुर होते हुए मुख्य मार्ग दतेली हाईवे से जुड़ा हुआ है। इसके कारण इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर निकलते रहते हैं। बरसात के मौसम में बनी पुलिया के ऊपर से तेज पानी के बहाव से मार्ग पूरी तरह से अवरोधक बन गया है। पुलिया की दीवार जमीन में धंस गई है।
विज्ञापन

अब लोग जान जोखिम में डालकर निकलते हैं। वहीं बडे़ वाहनों का आना जाना बंद हो गया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामशंकर राज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पानी कम होने पर शीघ्र बनवाया जायेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed