{"_id":"66980cee0f6f4c958b04a9b4","slug":"the-crowd-became-furious-during-the-tajiya-ceremony-police-chased-it-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-124959-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ताजिया मिलने के दौरान उग्र हुई भीड़, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ताजिया मिलने के दौरान उग्र हुई भीड़, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन
हल्का बल प्रयोग करती पुलिस-स्रोत वीडियो
मझगई। क्षेत्र के बम्हनपुर व कंधईपुरवा के बीच ताजिया मिलाप की प्रथा है। बुधवार शाम पिरथीपुरवा कर्बला में ताजिया मिलाप के दौरान दोनों गांवों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। भीड़ तितर-बितर और हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजीं।पुलिस के दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने पर ताजिये दफन कर दिये गए।
बताते हैं कि दोनों गांवों के लोग ताजिये की सुंदरता और ऊंचाई को लेकर आपस में झगड़ने लगे थे। मुहर्रम माह में दस तारीख को ताजियों का मेला लगता है। लोधपुरवा और कंधई लालपुरवा के लोग ताजिये लेकर कर्बला पहुंचे तो दोनों गांवों के लोगों के बीच ताजिया मिलाप को लेकर विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने विवाद को बढ़ता देख लाठियां भांजकर कर भीड़ को खदेड़ा।
मझगई थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि लाठीचार्ज नहीं हुआ है, हल्का बल प्रयोग किया गया है। दोनों पक्षों को शांत कराते हुए ताजिया सुपुर्दे-खाक कराए गए। इधर, दोनों पक्षों के बीच टकराव के बाद हो-हल्ला होने और पुलिस के लाठियां भांजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस कर्मी लाठियां भांजते साफ नजर आ रहे हैं।