फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The couple was unhappy due to not having children, stress became the reason for the suicide

Lakhimpur Kheri News: संतान न होने से दुखी थे दंपती, तनाव बना आत्महत्या की वजह

Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The couple was unhappy due to not having children, stress became the reason for the suicide
फाइल फोटो मृतक रामनिवास
उचौलिया। पेड़ से लटककर आत्महत्या करने वाले दंपती के बारे में पता चला है कि दोनों काफी समय से कोई संतान न होने से दुखी थे। दोनों का एक बेटा हुआ था, कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद संतान नहीं हुई।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर रामनिवास और रीता परेशान रहते थे। संतान न होना और पति-पत्नी की आपसी अनबन ने रीता का तनाव और बढ़ा दिया। कमरे में पत्नी का शव लटकता देख पति रामनिवास खुद को संभाल नहीं सका। गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

रामनिवास और रीता दोनोंं के परिजन आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। संतान न होने की वजह से यह कदम उठाने का कयास लगाया जा रहा है। बेटा और बहू की मौत से रामनिवास की मां का हाल बेहाल है। रामनिवास की शादी तीन वर्ष पूर्व हरदोई के पिहानी थाना के सिरसा गांव निवासी रीता से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास की मां के अनुसार दोनों के बीच किस बात को लेकर अनबन थी, इसका पता उन्हें भी नहीं चला। मंगलवार शाम वह मवेशियों को चारा देने गई थी। घर में बहू अकेली थी। बेटा काम पर गया था। इसी दौरान बहू ने फंदा लगा लिया। काम से लौटने पर बेटे को इस बात का पता चला तो वह रीता को अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस बीच बेटा रामनिवास वहां से कहीं चला गया। बहू की मौत होने पर वह लोग बेटे की ओर ध्यान नहीं दे सके। पत्नी की मौत से दुखी रामनिवास ने गांव के बाहर खेत में पापुलर के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी।

फाइल फोटो मृतक रामनिवास

फाइल फोटो मृतक रामनिवास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed