फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The cost is not being written on the foundation stone board

Lakhimpur Kheri News: शिलान्यास बोर्ड पर नहीं लिखी जा रही लागत

Thu, 30 Jan 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The cost is not being written on the foundation stone board
गोला के सीएचसी में रैन बसेरा के शिलापट पर नहीं लिखी लागत। संवाद
लखीमपुर खीरी। सरकारी निर्माण कार्यों के शिलापट पर निर्माण कार्य का नाम, लागत, काम की समयावधि आदि काफी कुछ लिखा जाना चाहिए, लेकिन जिले में लागत छिपाई जा रही है, जो एक बड़े गोलमाल की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन

नगर पालिका, नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग, आरईएसस, जिला पंचायत आदि लगभग सभी विभागों की ओर से होने वाले निर्माण कार्यों के शिलापट पर लागत नहीं लिखी जा रही है, जबकि शासनादेश है कि निर्माण कार्य के साथ ही उसकी लागत भी लिखी जाए। रमियाबेहड़ ब्लाॅक के जटपुरा में जिला पंचायत का एक शिलापट लगा है, जिसमें सड़क निर्माण का नाम तो लिखा है, लेकिन लागत नहीं।
विज्ञापन

मैलानी में विधायक निधि से इंटरलॉकिंग कार्य के शिलापट पर लागत नहीं लिखी है, जबकि कार्य का नाम, लोकार्पण करने वाले अतिथि का नाम आदि सब कुछ लिखा है। मैलानी में ही नगर पंचायत से हॉटमिक्स सड़क निर्माण के शिलापट पर काफी कुछ लिखा है, पर लागत नहीं। बरबर नगर पंचायत में आंबेडर पार्क निर्माण के शिलापट पर भी लागत का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी टाउन नगर पंचायत में नाली और सीसी रोड का शिलापट है, लेकिन लागत का जिक्र नहीं है। गोला सीएचसी पर रैन बसेरे का निर्माण कराया गया, शिलापट भी लगा, लेकिन उसकी लागत नहीं लिखी गई। मोहम्मदी मियांपुर में स्मृति द्वार पर लागत नहीं लिखी गई। नगर पंचायत खीरी टाउन में इंटरलॉकिंग निर्माण में भी लागत का जिक्र नहीं किया। इसी तरह लखीमपुर शहर में अधिकांश निर्माण कार्यों के शिलापट पर लागत नहीं लिखी गई।


निर्माण कार्यों के शिलापट पर निर्माण कार्यों की जानकारी के साथ ही लागत भी लिखा जाना अनिवार्य है। अगर कहीं लागत नहीं लिखी जा रही है तो वह गलत है। जांच कराई जाएगी और संबंधित विभाग की जवाबदेही तय की जाएगी। -अभिषेक कुमार, सीडीओ

गोला के सीएचसी में रैन बसेरा के शिलापट पर नहीं लिखी लागत। संवाद

गोला के सीएचसी में रैन बसेरा के शिलापट पर नहीं लिखी लागत। संवाद

गोला के सीएचसी में रैन बसेरा के शिलापट पर नहीं लिखी लागत। संवाद

गोला के सीएचसी में रैन बसेरा के शिलापट पर नहीं लिखी लागत। संवाद

गोला के सीएचसी में रैन बसेरा के शिलापट पर नहीं लिखी लागत। संवाद

गोला के सीएचसी में रैन बसेरा के शिलापट पर नहीं लिखी लागत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed