{"_id":"6883c74a97949354510902b9","slug":"the-condition-of-four-devotees-deteriorated-in-the-temple-premises-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-151601-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मंदिर परिसर में चार कांवड़ियों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मंदिर परिसर में चार कांवड़ियों की हालत बिगड़ी
Fri, 25 Jul 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोला सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया कांवड़िया। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। भीषण गर्मी में शुक्रवार को कई कांवड़ियों की हालत बिगड़ गई। मंदिर के मुख्य मार्ग पर लगा लोहे का बैरियर गिरने से दो कांवड़िये चोटिल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
दोपहर में मंदिर के मुख्य मार्ग के द्वार पर लगा लोहे का बैरियर अचानक रस्सी टूटने से कांवड़ियों पर गिर गया। इसमें जिला पीलीभीत के पूरनपुर और मोहम्मदपुर निवासी कांवड़िया अवनीश पांडे (30), रामासरे पाल (30) घायल हो गए, जबकि उनके साथी रजनीश पांडेय (22), रोहित (16) निवासी निजामपुर पीलीभीत की तबीयत गर्मी में अचानक बिगड़ गई।
कांप टांडा निवासी पुलकित कुमार (16), पिंटू सिंह (19) की तबीयत भी गर्मी से बिगड़ने पर उनके साथी रामपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, बलदेव सिंह, अरविंद सरकार आदि ने उन्हें इलाज के लिए गोला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कांवड़ियों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
बैरियर गिरने के मामले में कांवड़ियों ने तैनात कर्मचारियों की लापरवाही बताया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार भीमचंद और नायब तहसीलदार सर्वेश यादव ने मामले की जानकारी की।
एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ियों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।