{"_id":"6a1c70e6125fff57ed03044e","slug":"the-clouds-rained-the-systems-were-washed-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176460-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बादल बरसे, व्यवस्थाएं बह गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बादल बरसे, व्यवस्थाएं बह गईं
Sun, 31 May 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
गोला में सिनेमा मार्ग पर जलभराव से निकलते वाहन। संवाद
लखीमपुर खीरी/ओयल/गोला गोकर्णनाथ/धौरहरा/संसारपुर। रविवार को हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव ने व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। ओयल, गोला और धौरहरा के कई इलाकों में सड़कों और गलियों में पानी भर गया, जबकि किसानों ने बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
ओयल में करीब एक घंटे की बारिश के बाद कबड़ियन टोला और महाबीरी मोहल्ले में जलभराव हो गया। राममोहन दीक्षित, सलीम, नगेंद्र चौधरी, संदीप समेत कई लोगों के घरों के बाहर पानी भर गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई न होने और उनमें पॉलिथीन व गंदगी जमा होने से पानी निकासी प्रभावित हुई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ऋषिकेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही सफाई करा दी गई।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ में सिनेमा मार्ग, अलीगंज मार्ग, अंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन मार्ग, हामिद मार्केट, मंडी समिति के पीछे गुप्ता कॉलोनी और अर्जुन नगर कॉलोनी समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। धौरहरा और खमरिया क्षेत्र में भी बारिश के बाद निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं संसारपुर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। किसानों का कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलेगा।