फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The city got the gift of urban health center

Lakhimpur Kheri News: शहर को मिली नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की सौगात

Fri, 28 Jul 2023 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The city got the gift of urban health center
नगरीय स्वास्थ केद्र का उदघाटन करते केंद्रीय ग्रह राज्या मंत्री अजय मिश्र टेनी विधायक योगेश वर्म
लखीमपुर खीरी। शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए मोहल्ला राजगढ़ में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। इसके बाद महिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल आने वाली महिलाओं को कम समय में बेहतर जांच सुविधा मिल सकेगी। शिव कॉलोनी, कंचनपुरी कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, मोतीनगर कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी सहित अन्य शहरवासियों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। अब लोगों को इलाज के लिए 15 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल तक नहीं जाना पड़ेगा। इसके बाद माननीयों ने महिला अस्पताल में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि हेल्थ एटीएम से गर्भवती माताओं और बच्चों को 98 तरह की जांचों का लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि राजगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर एवं स्टाफ तैनात कर दिया गया। इस दौरान महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की संख्या हुई चार
1. नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गोटैयाबाग
2. नगरीय स्वास्थ्य केंद्र निर्मलनगर
3. नगरीय स्वास्थ्य केंद्र नौरंगाबाद
4. नगरीय स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed