फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The cash and jewelery of nine merchants stole the hawker

नौ व्यापारियों की लाखों की नगदी और जेवर डकार गया फेरी वाला

Tue, 31 Aug 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The cash and jewelery of nine merchants stole the hawker
सभी ज्वैलर्स ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, दी तहरीर
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर निवासी एक फेरीवाला नगर के कई सोने-चांदी के नौ आभूषण विक्रेताओं को चूना लगाकर लाखों की नगदी और जेवर डकार गया। सभी व्यापारियों ने मोहल्ला मुन्नू गंज आंख अस्पताल के पीछे रहने वाले गोविंदा राजपूत को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोप है कि गोविंदा राजपूत सोने-चांदी के जेवर उधार लेकर फेरी लगाने का काम करता था, जो बाद में धीरे-धीरे रुपये चुकाता था। पिछले वर्ष से गोविंदा ने एक भी रुपया और जेवर नहीं लौटाया। मौका पाकर भाग गया। तहरीर देकर व्यापारियों ने कहा है कि अरविंद कुमार राजपूत के पुत्र सौरभ राजपूत का साढ़े 58 ग्राम सोना, 900 ग्राम चांदी और 35000 रुपया, सचिन सोनी का 16.580 ग्राम सोना, 538 ग्राम चांदी और 20000 रुपया, शिवम सोनी का 13800, अमन सोनी का 259 ग्राम चांदी, 8.700ग्राम सोना और 6400 रुपया, धीरज रस्तोगी का 650 ग्राम चांदी, राकेश राजपूत के पुत्र सौरभ राजपूत की 6 किलो चांदी, 30 ग्राम सोना, हंसराम का 530 ग्राम चांदी, 16. 800 ग्राम सोना, ओमवीर 68500 रुपया, बबलू की डेढ़ किलो चांदी आरोपी गोविंदा राजपूत पर निकल रही है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed