फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The cannibal tiger escaped by breaking the cage in Nepal

नेपाल में पिंजड़ा तोड़कर भागा नरभक्षी बाघ

Fri, 26 Mar 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The cannibal tiger escaped by breaking the cage in Nepal
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिला से लगे बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क में बीते सप्ताह पकड़ा गया नरभक्षी बाघ सुधार केंद्र टाइगर होल्डिंग सेंटर से पिंजड़ा तोड़कर भाग गया। इससे पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

कैलाली जिला की सीमा से लगे बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क बर्दिया के मधुवन सामुदायिक वन क्षेत्र में लगातार मनुष्यों और जानवरों पर हमला कर मार देने वाले नरभक्षी बाघ को 18 मार्च को जिला डिवीजन कार्यालय और राष्ट्रीय प्रकृतिक संरक्षण कोष व बर्दिया राष्ट्रीय निकुंज पार्क की टीम ने पकड़ा था, जिसके बाद उसे सुधार केंद्र टाइगर होल्डिंग सेंटर भेजा गया था।
विज्ञापन

पार्क वार्डेन श्याम शाह ने बताया कि बाघ की निगरानी में पिंजड़े के आसपास दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिससे बाघ की मूवमेंट की जानकारी मिल रही थी। सीसीटीवी में बाघ के भागने की कैद हुई फोटो से पता चला कि बाघ पिंजड़ा तोड़कर भाग गया। बाघ के पिंजड़ा तोड़कर भाग जाने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। साथ ही आसपास क्षेत्र के लोगों में भी दहशत फली हुई है। बाघ को पकड़ने के लिए दोबारा से टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed