फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bullies took the watchman hostage, beat them up and even demolished the wall.

Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा, दीवार भी गिराई

Tue, 17 Sep 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The bullies took the watchman hostage, beat them up and even demolished the wall.
पीड़ित उत्कर्ष शुक्ला-स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के रामापुर के एक धर्मकांटे पर 25 से 30 दबंगों ने हमला बोल दिया। चौकीदार को मारापीटा और बंधक बनाकर उठा ले गए। बाद में दबंगों ने धर्मकांटे की दीवार भी गिरा दी। पीड़ित ने मामले की जानकारी रामापुर चौकी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में रामनगर बरखेरवा निवासी उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि वह सोम प्रकाश अग्रवाल के रामापुर धर्मकांटे पर काम करते हैं। रविवार की रात करीब 12:30 बजे दो आरोपी अपने 25-30 अज्ञात साथियों के साथ धर्मकांटे पर आ धमके। उन्होंने उसे पकड़ लिया और चार हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी बेरहमी से मारने पीटने लगे। आरोप है कि दबंग जेसीबी लेकर आए थे और धर्मकांटे की लगभग 400 फुट लंबी दीवार गिरा दी। जेसीबी रोकने का प्रयास किया तो दोनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर गाड़ी में बिठा लिया और करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। दबंगों ने जान से मारने की नीयत से चहमलपुर बड़ी नहर के पास नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह से खुद को बचाकर पीड़ित ने घटना की जानकारी मालिक को दी। सूचना मिलने पर मालिक सोम प्रकाश अग्रवाल ने कुछ लोगों को मौके पर भेजा। इधर, सूचना पर रामापुर पुलिस भी आई और जांच कर चली गई।
--------------------------
मामले की जानकारी हुई है। जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अंबर सिंह, कोतवाली प्रभारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed