{"_id":"68374f826e975b55ac01d6c9","slug":"the-bullies-beat-the-dhaba-employee-and-made-him-unconscious-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-146880-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने ढाबा कर्मचारी को पीटकर किया बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने ढाबा कर्मचारी को पीटकर किया बेसुध
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के सीतापुर हाईवे स्थित एक ढाबा कर्मचारी को दबंगों ने इतना पीटा कि वह बेसुध होकर गिर गया। इधर किसी तरह कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी तो घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से दबंगों की पहचान कराई। फिलहाल पुलिस ने तहरीर पर तीन नामजद सहित आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ निवासी जगदीश प्रसाद ढाबे पर काम करता है। आरोप है कि मंगलवार रात करीब दो बजे बबुआ उर्फ शिवम निवासी बहादुर नगर, देवा निवासी राजापुर और अमित निवासी खीरी अपने सात-आठ साथियों के साथ ढाबे पर आया। बताया जा रहा है कि सभी के पास असलहे, धारदार हथियार और लाठी-डंडे थे। सभी काउंटर पर आकर रुपये छीनने लगे।
विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से लाठियों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। शोरगुल होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी भाग गए। घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सदर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।