{"_id":"629cf7c5e21faa3fbf132f78","slug":"the-body-of-the-youth-of-shahjahanpur-was-found-on-the-third-day-lakhimpur-news-bly4872054159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर के युवक का तीसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर के युवक का तीसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
The body of the youth of Shahjahanpur was found on the third day
खीरी ब्रांच नहर में शुक्रवार को डूब गया था गौरव
मैलानी। खीरी ब्रांच नहर में शुक्रवार को डूबे शाहजहांपुर के युवक का शव तीसरे दिन मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार के गांव बरा उर्फ सलनहा निवासी जसवंत वर्मा का पुत्र गौरव (18) अपने चार अन्य साथियों के साथ भीरा रोड स्थित खीरी ब्रांच नहर पर आया था। नहाते समय पानी में डूब गया था। शनिवार शाम पहुंची पीएसी की फ्लड यूनिट ने भी गौरव की तलाश की, लेकिन रात होने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया था। उधर, रविवार को नहर का पानी कम हुआ तो ग्रामीणों और गोताखोरों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में तलाश शुरू की। इस दौरान जिस पेड़ से गौरव कूदा था वहां से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर उसका शव मिल गया। शव देखकर पिता जसवंत वर्मा बदहवाश हो गए और गांव में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो भाइयों में बड़ा था गौरव
मैलानी। गौरव के फूफा खुटार निवासी विमल कुमार ने बताया कि दो भाइयों में गौरव ही बड़ा था। वह घर और खेती के कामकाज में हाथ बंटाता था। गौरव इंटरमीडिएट का छात्र था और उसने बीती 30 मई को सीबीएसई का आखिरी पेपर दिया था। छोटा भाई हिमांशु 12 वर्ष का है। गौरव की मौत से पिता बेहद सदमे में हैं। संवाद