{"_id":"68ed3b8ac4410fea9d0de781","slug":"the-body-of-kalimuddin-who-drowned-in-the-pond-was-found-on-the-third-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-158300-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीसरे दिन मिला कुंड में डूबे कलीमुद्दीन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीसरे दिन मिला कुंड में डूबे कलीमुद्दीन का शव
Mon, 13 Oct 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
मझगईं में कलीमुद्दीन का शव मिलने के बाद लगी भीड़। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के तिकोना पुल के नीचे शनिवार को कुंड में लापता हुए 20 वर्षीय कलीमुद्दीन का शव तीसरे दिन सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे गोताखोरों को मिल गया। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इस्लामुद्दीन का पुत्र कलीमुद्दीन अपने बड़े भाई नसीबुद्दीन के साथ शनिवार को मछली पकड़ने तिकोना पुल के नीचे नाले पर आया था। यहां किसी तरह से वह पानी में गिरकर गहरे कुंड में चला गया था। रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने पानी में उतरकर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार को मझगईं थाना प्रभारी राजू राव और परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की फिर से तलाश करनी शुरू की।
सुबह गोताखोर शव पानी के अंदर से बाहर निकाल लाए। शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए और उनमें हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि परिवार की तरफ से आशंका व्यक्त की गई थी कि कलीमुद्दीन को मगरमच्छ खींच ले गया, लेकिन शव को देखने से ऐसा नहीं लग रहा है और प्रथम दृष्टया डूबने से मौत होने लग रही है।
विज्ञापन
उधर, कलीमुद्दीन की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गरीबी के चलते इस्लामुद्दीन पत्नी व बच्चों के साथ कमाने बाहर गया था और अभी कुछ समय पहले ही तीन बेटों पर बेटी के साथ घर आया था। एक बेटा अब भी बाहर काम कर रहा है। यहां इस्लामुद्दीन कबाड़ खरीदकर उसे बेचते हुए अपने व बच्चों का पेट भरता है।