फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a youth found hanging from a tree in the garden, accused of killing and hanging the body

बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Thu, 30 Jul 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth found hanging from a tree in the garden, accused of killing and hanging the body
बांकेगंज के सरकारपुर गांव में ग्रामीणों को समझाती-बुझाती पुलिस। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बे से चार किलोमीटर दूर सरकारपुर गांव के पास एक बाग में बुधवार सुबह एक युवक का शव लटकता मिला। मृतक के परिवारीजनों ने ससुराल वालों पर युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए बांकेगंज-गोला रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत सरकारपुर गांव के पास बाग में गांव निवासी 30 वर्षीय युवक रंजीत का शव ग्रामीणों ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजनों ने पुलिस को मामले की सूचना देते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार गांव आए युवक के ससुराल वालों ने रंजीत की हत्या कर शव को बाग में लटका दिया है। साथ ही पुलिस से ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की जिद पर अड़ गए। मृतक की ससुराल पीलीभीत जिले के पूरनपुर गौटिया हबीबपुर में हैं। पुलिस के यह कहने पर कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इस पर परिवारीजन भड़क गए और उन्होंने बांकेगंज-गोला रोड पर जाम लगा दिया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने मामले की सूचना सीओ गोला को दी। सूचना के बाद सीओ गोला आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक गोला कोतवाली के अलावा एसओ थाना हैदराबाद सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों से मामले की तहरीर लेकर ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतक युवक के परिवारीजनों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके वर्मा, सीओ गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed